Kannappa First Look  : ‘कन्नप्पा’ का फर्स्ट लुक आया सामने, गले में रुद्राक्ष, माथे पर त्र‍िपुंड में नजर आए प्रभास 

Kannappa First Look Out : साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। प्रभास ने ना केवल साउथ में बल्कि बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्रभास की फिल्म बाहुबली को पूरी दुनिया में बेहद पसंद किया गया है। प्रभास अब अपनी नई फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आने वाले हैं। इस बीच ‘कन्नप्पा’ से प्रभास का लुक सामने आ गया है। प्रभास के इस लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।

फिल्म 25 अप्रैल को होगी रिलीज 

प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ से अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट किया है। इस तस्वीर में वह ‘रुद्र’ अवतार में नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा “, ‘ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ॐ। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रभास का शिव अवतार 

प्रभास की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है। तस्वीर में एक्टर के गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर त्रिपुंड और लंबे बाल नजर आ रहे हैं। वहीं उनके हाथ में एक विशाल शस्त्र भी नजर आ रहा है। वह शिव के अवतार के रूप में नजर आ रहे हैं। प्रभास के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लुक को देख फैंस प्रभास की आने वाली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

Scroll to Top