Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में एक और हादसा! ब्‍लास्‍ट हुआ हॉट एयर बैलून, छह लोग झुलसे 

Mahakumbh News 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आज एक और बड़ा हादसा हो गया। यहां सोमवार, 3 फरवरी को हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया है। इनमें से एक श्रद्धालु की हालत बेहद ख़राब थी। घायलों को तत्काल नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

हीलियम गैस से भरा बैलून फटा

ये भीषण हादसा महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 20 के अखाड़ा मार्ग के पास हुआ है। यहां सोमवार, 3 फरवरी को हीलियम गैस से भरा एक हॉट एयर बैलून फट गया। ये हादसा तब हुआ जब हीलियम गैस भरने के बाद बैलून जमीन से उड़ रहा था। तभी अचानक से एक धमाके की आवाज आई और बैलून फट गया। इस हादसे में बास्केट में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों का इलाज जारी

अगर ये हादसा ऊंचाई पर होता तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। घटना के बाद तत्काल सभी घायलों को उप केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बाद में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

Scroll to Top