Delhi Polls 2025: प्रियंका गांधी ने परिवार संग किया मतदान, जनता से की खास अपील

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिल्ली चुनाव में मतदान किया। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में मतदान किया। साथ ही उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करने की अपील की।

प्रियंका गांधी ने जनता से की अपील 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा “मेरे प्यारे दिल्लीवासियो! संविधान ने आपको जो शक्ति दी है, आज उसका इस्तेमाल करने और अगले पांच साल के लिए अपना भविष्य निर्धारित करने का दिन है। आपका एक वोट आपको और आपकी दिल्ली को मजबूत बनाएगा। खूब सोच-समझ कर अपने अधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें।”

लोकतंत्र को मजबूत करने का अवसर

प्रियंका का ये संदेश लोकतंत्र में मतदान के महत्व को दर्शाता है। प्रियंका गांधी की इस अपील ने दिल्लीवासियों में चुनावी जागरूकता बढ़ाई है। उनका ये संदेश दिल्लीवासियों को मतदान की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए बढ़ावा देता है।

Scroll to Top