Arvind Kejriwal : दिल्ली में AAP की करारी हार पर केजरीवाल ने तोड़ी चप्पी, बोले “जनता के फैसले…” 

Arvind Kejriwal On Delhi Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को हैरान कर दिया। पिछले 10 साल से दिल्ली में राज कर रही आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “जनता ने जो भी फैसला किया, हम उसे स्वीकार करते हैं। मैं इस जीत के लिए भाजपा को बधाई देता हूं।”

“हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए” – जंगपुरा 

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “दिल्ली की जनता ने पिछले 10 सालों में हमें मौका दिया। इस दौरान हमने कई काम किए। शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, पानी आदि के क्षेत्रों में और कई तरीकों से दिल्ली के लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की। अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम उसे स्वीकार करते हैं। हम दिल्ली में कंस्ट्रक्टिव अपोजिशन का रोल निभाएंगे। इसके साथ ही हम लोगों के सुख-दुख के लिए हमेशा काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए।”

केजरीवाल ने आप को दी बधाई 

केजरीवाल ने आगे कहा कि “हम राजनीति को जनता की सेवा का जरिया मानते हैं। जिसके जरिये लोगों के सुख-दुख में काम आया जा सकता है। मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुत ही शानदार चुनाव लड़ा, बहुत मेहनत की सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।

आप हुई सत्ता से बाहर 

गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो चुकी है। आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी। इसके अलावा आप के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार का सामना करना पड़ा।

Scroll to Top