Ranveer Allahbadia : कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता ! संसदीय समिति रणवीर इलाहाबादिया को भेजेगी नोटिस!

Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एक विवादित बयान के बाद वह सुर्ख़ियों में आ गए। रणवीर के इस  ब्यान के बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। यह बवाल यहीं नहीं थमा यूट्यूबर के इस बयान की आलोचना सियासत से लेकर मनोरंजन की बड़ी हस्तियों ने भी की है। विवाद शुरू होने के बाद रणवीर और समय रैना के खिलाफ कई राज्यों में FIR दर्ज की जा चुकी है।

यूट्यूबर की बढ़ी मुश्किलें 

सूत्रों के अनुसार आईटी एवं कम्युनिकेशन मामलों की संसदीय समिति यूट्यूबर मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और आईटी मंत्रालय के सचिव को नोटिस भेजेगी। इस मामले में कमेटी कार्रवाई के निर्देश भी दे सकती है।

रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर मचा बवाल 

सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहाबादिया को जमकर लताड़ रहे हैं। रणवीर अपने इस बयान के चलते कानूनी तौर पर भी फंस गए हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र और असम में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने रणवीर के कमेंट्स पर संज्ञान लेते हुए यूट्यूब को भी पत्र लिख दिया है।

रणवीर इलाहाबादिया का विवादित बयान 

दरअसल रणवीर इलाहाबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में गेस्ट जज के तौर पर शामिल हुए थे। यहां रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स पर्सनल लाइफ को लेकर एक विवादित सवाल किया। उन्होंने कंटेस्टेंट से पूछा कि “क्या आप पेरेंट्स को पूरी जिंदगी, हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे? या फिर एक बार पेरेंट्स के इंटीमेट मोमेंट में ज्वॉइन करके फिर उसके बाद कभी भी उन्हें सेक्स करते नहीं देखना चाहोगे? यूट्यूबर के इस सवाल के बाद वहां मौजूद जज और ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह क्लिप आग की तरह फ़ैल गई। यूट्यूबर का द्दा सवाल सुन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शो को बायकॉट करने की मांग उठ रही है।

रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ FIR दर्ज 

रणवीर इलाहाबादिया एक फेमस पॉडकास्टर हैं। कई नामचीन सितारे उनके पॉडकास्ट में गेस्ट बने हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने  रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर यूट्यूब को पत्र लिखा है। उनके खिलाफ कई जगह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ असम पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर दी है।रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम इंडियाज गॉट लेटेंट के सेट पर पहुंची। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफ़ी 

मामले पर बवाल मचने के बाद रणवीर ने माफी मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा “वह अपने बयान को लेकर किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं देना चाहते हैं। बीएस माफ़ी मांगना चाहते हैं। मेरा कमेंट सही नहीं था। कई लोगों ने पूछा कि क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा? जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। मुझे उस प्लेटफॉर्म को और बेहतर तरीके से यूज करना चाहिए था। इस पूरे एक्सपीरियंस से मैंने सबक लिया है। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।

 

Scroll to Top