Pulwama Attack : नहीं भरेंगे पुलवामा हमले के जख्म, PM मोदी और अमित शाह का आतंक के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’  

Pulwama Attack News : आज 14 फरवरी को पुलवामा हमले को 6 साल पूरे हो चुके हैं। इस दिन को भारत के इतिहास में एक काले दिन के रूप में याद किया जाता है। इस दिन साल 2019 में एक खतरनाक आतंकवादी हमला हुआ था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमलावर ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले को अपना निशाना बनाया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस दिन देश ने अपने 40 जवान खो दिए थे। पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पीएम मोदी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 14 फरवरी को शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखे “2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खो दिया, उन्हें श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियाँ उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।”

आतंकवादियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ 

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को याद करते हुए लिखा “साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति से अभियान चलाकर उनके समूल नाश के लिए संकल्पित है।”

 

 

 

Scroll to Top