Rekha Gupta Oath Ceremony : रेखा गुप्ता ने रच दिया इतिहास, PM मोदी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

Rekha Gupta Oath Ceremony LIVE : दिल्ली के शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक के दौरान उन्हें दिल्ली के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। रेखा गुप्ता गुरुवार, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह से पहले यहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ 

शालीमार बाग से पहली बार की भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

“डबल इंजन की सरकार” – हरदीप सिंह पुरी

दिल्ली में नई सरकार के शपथ लेने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “यह दिल्ली के लिए खुशी की बात है क्योंकि काफी सालों के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है। सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी।”

“दिल्ली की जीत” – विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “दिल्ली की जीत देश की जीत है। भाजपा ने जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन का सामाजिक शासनिक अनुभव लिए हुए है। महिला सशक्तिकरण की जो शुरूआत देश के प्रधानमंत्री जी ने की है उसका ये प्रमाण है।”

 

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  • प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma)
  • आशीष सूद (Ashish Sood)
  • मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa)
  • रविंद्र इंद्राज सिंह (Ravindra Indraraj Singh)
  • कपिल मिश्रा (Kapil Mishra)
  • पंकज कुमार सिंह (Pankaj Kumar Singh)

“हर महिला के लिए गर्व की बात” – दीया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।”

नई CM से मिलने पहुंची स्वाति मालीवाल 

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

रेखा गुप्ता ने सभी मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात 

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

प्रवेश वर्मा ने दिया बड़ा बयान 

दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे। मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।”

 

रेखा गुप्ता के CM बनने पर बेटे ने जाहिर की ख़ुशी 

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज ने बताया, “ये अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। हमें विश्वास है कि वे जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगी। उनके पिछले 30 साल की मेहनत सफल हुई है। पार्टी और पीएम मोदी का धन्यवाद।”

 

“नारी शक्ति का सम्मान” – योगेंद्र चंदोलिया 

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत की आधी आबादी महिलाओं की है। मंत्रिमंडल में युवा चेहरे हैं जो तेजी से विकास के लिए काम करेंगे।”

शपथ ग्रहण से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में 29 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रहो हैं। फिलहाल पूरे देश में केवल ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री हैं। अब रेखा गुप्ता दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

रेखा गुप्ता ने स्वीकार किया अभिवादन 

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास से निकलते समय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कपिल मिश्रा ने जनता का किया धन्यवाद 

दिल्ली सरकार के मनोनीत मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया है, उसका हम कार्यान्वयन करेंगे।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP पर साधा निशाना 

दिल्ली सरकार के मनोनीत मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने 12 साल बाद हमारे समुदाय को हमारा हक वापस दिया है। हमारे सिख मंत्री का ओहदा खत्म करके उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) दिल्ली और देश के सिखों के साथ नाइंसाफी की थी।  प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने का हमें मौका मिला है।

“स्वागत योग्य कदम” – तरुण चुघ

तरुण चुघ ने कहा, “स्वागत योग्य कदम है। ऐतिहासिक फैसला है। नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी हमेशा ही काम करते रहे हैं।”

भाजपा महिला मोर्चा में ख़ुशी की लहर 

दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

 

Scroll to Top