Global Investors Summit : PM मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, जानें किस-किस विषय पर की बात ?

MP Global Investors Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार, 24 फरवरी को मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 (MP Global Investors Summit) में पहुंचे। आज से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 की भोपाल में शुरुआत हो चुकी है। 24-25 फरवरी को भोपाल में पहली बार आयोजित हो रहा ये समिट मध्य-प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है।

18 नई नीतियों का हुआ उद्घाटन 

पीएम मोदी (PM Modi) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के दौरान मध्य प्रदेश की 18 नई नीतियों का भी उद्घाटन किया।

PM मोदी ने मोहन यादव को दी बधाई 

‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन यादव जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षा पर की बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”आज मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं। विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा है। उसका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक हो रहा था। उसके कारण संभावना थी कि सुरक्षा के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं तो बच्चों को परीक्षा के लिए जाने में कठिनाई हो जाएगी। ये कठिनाई न हो, बच्चे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इसके कारण मैंने निकलने में ही 10-20 मिनट की देरी कर दी। इसके लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूं।”

जलवायु परिवर्तन पर बोले पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने आगे कहा,”कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।विश्व का भविष्य भारत में है।” पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर बात करते हुए कहा “कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।”

Scroll to Top