Greater Noida Accident : गूगल मैप ने बताया मौत का रास्ता! स्टेशन मास्टर की हो गई मौत

Greater Noida Accident News : गूगल मैप (Google Map) ने एक बार फ‍िर से एक व्यक्ति को मौत का रास्ता दिखा दिया। यहां ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में गूगल मैप के सहारे अपनी मंजिल पर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में स्‍टेशन मास्‍टर की जान चली गई। यह स्टेशन मास्टर एक बारात में शामिल होने जा रहा था। बारात जाते समय स्‍टेशन मास्‍टर हादसे का शिकार हो गए।

कैसे हुए हादसा ?

बता दें कि यह पूरा मामला बीटा टू थाना क्षेत्र के पी 3 सेक्टर का है। यहां दिल्ली के मंडावली के रहने वाले भारत भाटी स्‍टेशन मास्टर की जान चली गई। वह शादी में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। जैसे ही वह केंद्रीय विहार 2 सोसायटी के सामने से नीकें आगे रास्ता खत्म हो गया और वह कार के साथ 30 फीट गहरे नाले में जा गिरे। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आई कार्ड से पता लगी मृतक की पहचान 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज ने अपनी टीम के साथ कार सवार को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर्स ने स्टेशन मास्टर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्‍टेशन मास्‍टर के पास मिले आई कार्ड से पहचान की और हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी।

सुरक्षा उपायों की कमी के चलते हुआ हादसा 

पुलिस की शुरूआती जांच में पता लगा कि सड़क किनारे सुरक्षा उपायों की कमी के चलते यह हादसा हुआ। उस जगह पर ग्रिल या रेलिंग होती तो शायद कार सवार की जान बच सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जगह ऐसी है कि यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। अब हादसे के बाद नोएडा पुलिस ने नाले के आगे बैरिकेडिंग लगा दी है।

Scroll to Top