Punjab News : धरने से पहले किसान नेताओं पर दबिश, पुलिस ने लिया जबरदस्त एक्शन

Punjab News : चंडीगढ़ (Farmers Protest) में होने वाले किसान धरने से पहले पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब में किसान नेताओं के घरों पर धावा बोल दिया है। पुलिस ने किरती किसान यूनियन के तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया है। किसान नेताओं के मुताबिक ” सरकार किसानों के संघर्ष को रोक नहीं सकती। किसान इस बार बड़े स्तर पर धरने पर बैठने वाले हैं।

पुलिस ने किसानों नेताओं पर की दबिश 

पंजाब (Punjab) के किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने लामबंद हैं। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के घर भी पुलिस दबिश करने के लिए पहुंची, लेकिन वह उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही बरनाला में किसान नेताओं के घर पुलिस दबिश करने पहुंची थी।

कुलवंत सिंह को किया गया नजरबंद 

पुलिस ने थाना पातड़ां के गांव मौलवीवाला में किसान नेता कुलवंत सिंह को नजरबंद किया गया है। वह किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। साथ ही वह संयुक्त किसान मोर्चा का एक अहम हिस्सा भी हैं। साथ ही पुलिस ने किरती किसान यूनियन के ब्लॉक नेता दलजिंदर सिंह हरियाउ को भी गिरफ्तार किया गया है।

” पंजाब में आपातकाल जैसे हालात ” – रवनीत सिंह बिट्टू

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा “भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब में आपातकाल जैसे हालात बना दिए हैं। पंजाब के किसानों से जुड़े मुद्दों पर बेनकाब होने के बाद अब वह किसान नेताओं पर पुलिसिया हथकंडे अपना रही है। जैसा कि हमने बार-बार कहा है, मुख्यमंत्री ने राज्य को पुलिस राज्य में बदल दिया है, और किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई बेहद निंदनीय है।”

उन्होंने आगे कहा कि “यह पंजाब की आप सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब में आपातकाल जैसे हालात बना दिए हैं। पंजाब के किसानों से जुड़े मुद्दों पर बेनकाब होने के बाद अब वह किसान नेताओं पर पुलिसिया हथकंडे अपना रही है। जैसा कि हमने बार-बार कहा है, मुख्यमंत्री ने राज्य को पुलिस राज्य में बदल दिया है, और किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई बेहद निंदनीय है। यह पंजाब की आप सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।”

भगवंत मान के साथ किसानों की हुई बैठक 

गौरतलब हो कि इससे पहले सोमवार को किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। लेकिन इस मीटिंग के दौरान हुई बहस के बाद भगवंत मान उठ कर चले गए, जिस पर किसानों ने नाराजगी जताई है।

Scroll to Top