Atishi News : ‘8 मार्च याद है न….’ नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने CM रेखा को भेजी एक चिट्ठी

AAP Atishi News : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने एक बार फिर सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर सीएम रेखा को याद दिलाया है। आतिशी ने अपनी चिट्ठी में लिखा “पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वादा किया था, कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। महिला दिवस को अब एक ही दिन बाकी है।”

 

आतिशी ने लिखी रेखा गुप्ता को पत्र 

आतिशी ने अपने पत्र में लिखा “31 जनवरी 2025 को बुधवार के दिन, प्रधानमंली श्री नरेंद्र मोदी जी ने द्वारका में आयोजित रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ₹2500 प्रतिमाह देने की योजना पास होगी और महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इसलिए उन्होंने सभी महिलाओं को सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नम्बर को जोड़ लें, ताकि जब उनके अकाउंट में पैसे आएंगे तो उनके फोन पर इसकी जानकारी मिल सके।”

 

आतिशी की चिट्ठी में क्या ?

आतिशी ने आगे लिखा “मुख्यमंत्री जी, दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएं। दिल्ली की हर महिला आपकी ओर देख रही है, उनकी उम्मीदें टूटनी नहीं चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि कल दिल्ली की हमारी माताओं-बहनों को उनके खातों में 2500 रुपए मिलने का मैसेज उनके मोबाइल पर ज़रुर आएगा।”

Scroll to Top