Rahul Gandhi : ‘आधे लोग बीजेपी से मिले…” राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Gujarat Visit : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन अहमदाबाद में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

“30 सालों से कांग्रेस गुजरात में सत्ता से बाहर”

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “पिछले 30 सालों से कांग्रेस गुजरात में सत्ता से बाहर है। अब कांग्रेस को बदलाव की जरुरत है। गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं एक वे जो पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और जनता के लिए काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वह लोग जो भाजपा के साथ मिले हुए हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से अलग करना जरुरी है। यह लोग कांग्रेस के नाम कर काम कर रहे हैं, लेकिन जनता का सम्मान नहीं कर रहे हैं।

 

“कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि “कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। लेकिन हमें संगठन को मजबूत करने की जरुरत है। कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगी तब तक गुजरात की जनता पार्टी को चुनाव में समर्थन नहीं देगी। इस समय गुजरात फंसा हुआ है। उसे सही दिशा दिखाने की जरुरत है।”

“कांग्रेस पार्टी की क्या जिम्मेदारी है? “

राहुल गांधी ने कहा, “मैं गुजरात के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों और अपनी बहनों के लिए आया हूं। मैंने खुद से पूछा कि मेरी और कांग्रेस पार्टी की क्या जिम्मेदारी है? तकरीबन पिछले 30 सालों से हम यहां सरकार में नहीं हैं। जब तक हम अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं करेंगे, तब तक गुजरात की जनता हमें चुनाव में विजयी नहीं बनाएगी।जिस दिन हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, उसी दिन गुजरात के सभी लोग कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे देंगे।”

Scroll to Top