IND vs NZ : “अच्छा खेलेंगे तो….” फाइनल से पहले सौरव गांगुली का बड़ा बयान

IND vs NZ Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब किसके नाम होगा? इसका जवाब सभी को कल रविवार, 8 मार्च को मिल जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच कल जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर्स टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच सौरव गांगुली ने भी मैच को लेकर अपनी राय रखी है।

सौरव गांगुली का बड़ा बयान 

भारत ने अपना पहली चैंपियंस ट्रॉफी साल 2002 में जीती थी। इस साल उसे श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया था। इस दौरान सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान थे। अब जब चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल को लेकर सौरव गांगुली से सवाल किया गया। उन्होंने फिनाले को लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।

“अच्छा खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे”  – सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने कहा कि “फिनाले के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारी टीम बहुत अच्छी है, आशा करते हैं कि फिनाले में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।” जब उनसे पूछा गया कि “क्या रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को जीत हासिल होगी।” तो इस पर सौरव गांगुली ने जवाब देते हुए कहा “हां, क्यों नहीं जीतेंगे, अच्छा खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे।”

भारत-न्यूजीलैंड जबरदस्त मुकाबला 

गौरतलब हो कि, 2002 के बाद टीम इंडिया ने आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी ख़िताब 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम ने बेहद बेहतरीन परफॉर्म किया था। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंचे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। कल भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले के लिए सभी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Scroll to Top