IND vs NZ Final : मालामाल हुई टीम इंडिया! भारत ने 12 साल बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास

IND vs NZ Final 2025 : भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 का लक्ष्य दिया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए।

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास 

भारत को ट्रॉफी जीतने के बाद करोड़ों रुपए की प्राइज मनी मिली है। वहीं न्यूजीलैंड को हार के बावजूद मोटी रकम मिली है। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी प्राइज मनी मिली है। टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं न्यूजीलैंड को फाइनल में हारने के बावजूद मोटी रकम मिली है। उसे 1 करीब 9.74 करोड़ रुपए मिले हैं। बता दें कि इस बार सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी प्राइज मनी दी गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में बाहर कर दिया था। दोनों टीमों को 4.87 करोड़ रुपए मिले हैं।

टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश 

टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय टीम बिना हार के लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन चुकी है। भारत यहां लगातार कुल 10 मैच जीते हैं। वहीं पिछले 11 मैचों की बात करें तो एक मैच टाई हुआ है।

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई 

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा “एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।”

राहुल गांधी ने टीम को जीत की बधाई दी 

राहुल गांधी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए लिखा “ज़बरदस्त जीत, लड़कों! आप में से हर एक ने करोड़ों दिलों को गर्व से फुला दिया है। शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैदान पर प्रभुत्व के कारण टूर्नामेंट में Team India का शानदार प्रदर्शन वास्तव में प्रेरणादायक रहा है। बधाई हो, चैंपियंस!”

भारत का शानदार प्रदर्शन 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में भारत बिना मैच हारे फाइनल में गई और जीत हासिल की। भारत ने ग्रुप मैचों में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था।

Scroll to Top