Mallikarjun Kharge Vs JP Nadda: “हम ठीक से ठोकेंगे” भरी संसद में बोले खरगे, जेपी नड्डा ने जताई आपत्ति

Mallikarjun Kharge Vs JP Nadda News : आज राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस हो गई। इस बीच उपसभापति ने खरगे को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा “यहां तानाशाही चल रही है।” इस पर उपसभापति ने एक बार फिर उन्हें टोका, तो खरगे ने उन्हें जवाब देते हुए कहा “क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे, सरकार को ठोकेंगे।”

जेपी नड्डा ने खरगे के बयान पर जताई आपत्ति 

खरगे के इस बयान को जेपी नड्डा ने चेयर का अपमान बताया। इसी के साथ जेपी नड्डा ने कहा कि “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान नेता विपक्ष। जिन्हें संसद में एक लंबा और अनुभवी समय हो गया है। जिन्होंने अपनी पार्टी का नेतृत्व किया वह इस तरह के बयान दे रहे हैं, यह बेहद निंदनीय है। चेयर के प्रति इस तरह के शब्द का इस्तेमाल ना ही स्वीकार किया जाएगा और यह माफ़ी के काबिल तो बिल्कुल नहीं है। फिर भी उन्हें एलओपी को माफी मांगनी चाहिए और अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए।”

खरगे ने चेयर से मांगी माफ़ी 

मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान के बाद सदन में हंगामा मचना शुरू हो गया। बढ़ते बवाल को देखते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने चेयर से माफी मांगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा “मैं आपसे माफ़ी चाहता हूं, यह मैंने आपके लिए नहीं बोला है। मैंने यह सरकार के लिए बोला है। अगर आपके स्वाभिमान को ठेस लगाने की बात कहेंगे कि वो सिविलाइज्ड नहीं हैं तो आप मंत्री से इस्तीफा लो। यह देश को तोड़ने की बात कह रहे हैं।”इस पर जेपी नड्डा ने कहा की “जिन शब्दों को प्रयोग उन्होंने सरकार के लिए किया वह भी निंदनीय है। उसे संसदीय कार्यवाही से निकाला जाना चाहिए।”

 

Scroll to Top