USA News: अमेरिका में भारतीय शोधकर्ता को किया गया गिरफ्तार, हमास से जुड़े होने का आरोप

America News : अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ रहे एक भारतीय छात्र बदर खान सूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदर खान सूरी पोस्ट डॉक्टरेट फेलो थे। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें अमेरिका से निर्वासित किया जाएगा।

भारतीय शोधकर्ता बदर खान को किया गिरफ्तार 

बदर खान सूरी के वकील के मुताबिक, उन्हें सोमवार रात वर्जिनिया स्थित उनके आवास से अमेरिकन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ नकाबपोश एजेंट खान को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे। इन एजेंटों ने खुद को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का अधिकारी बताया। इसी के साथ बदर खान को बताया गया, कि उनका वीजा रद्द किया जा चुका है।

बदर खान के वकील ने दायर की याचिका 

वकील हसन अहमद ने खान की रिहाई के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्हें तर्क दिया है कि, उनकी गिरफ्तारी के कारण उनकी पत्नी का फलस्तीनी मूल का अमेरिकी नागरिक होना है। वकील ने आगे कहा कि सरकार को संदेह है कि सूरी और उनकी पत्नी अमेरिकी विदेश नीति के तहत इजरायल के प्रति अपनाए गए रुख के विरोधी हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है। उन पर फिलिस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप है। साथ ही उन पर एक आतंकी के साथ करीबी संबंध रखने का भी आरोप है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने दी जानकारी 

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सहायक सचिव ट्रिशिया मैक्लॉघलिन ने एक्स पर लिखा, “सूरी जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एक विदेशी मुद्रा छात्र था जो सक्रिय रूप से हमास का प्रचार प्रसार कर रहा था और सोशल मीडिया पर यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा दे रहा था।”

उन्होंने आगे लिखा “सूरी के एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकवादी से करीबी संबंध हैं, जो हमास का वरिष्ठ सलाहकार है। राज्य सचिव ने 15 मार्च, 2025 को एक दृढ़ संकल्प जारी किया कि सूरी की गतिविधियों और संयुक्त राज्य अमेरिका में उपस्थिति ने उन्हें आईएनए धारा 237 (ए) (4) (सी) (आई) के तहत निर्वासित कर दिया।”

Scroll to Top