Justice Yashwant Verma : दिल्ली HC के जज के घर में लगी आग खुल गया काली कमाई का राज़!, SC ने लिया कड़ा एक्शन

Justice Yashwant Verma News : दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर आग लगने के बाद एक बड़े राज का खुलासा हुआ है। यहां हाईकोर्ट के एक जज के घर से नोटों का भंडार बरामद हुआ है। मामला इतना बढ़ गया कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को तुरंत इस मामले में दखल देना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा का ताबदला इलाहबाद हाईकोर्ट में कर दिया। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाले कॉलेजियम ने यह फैसला लिया।

जज के घर नोटों का भंडार 

जिस वक्त घर में आग लगी उस समय हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा शहर से बाहर थे। आग लगने के बाद उनके परिवार ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया। आग बुझानेके बाद जब बचाव दल अंदर गया तो एक कमरे में नोटों का भंडार देख कर सब हैरान रह गए। इसकी जानकारी तुरंत सूचना अधिकारियों को दी गई। यह रकम बेनामी लग रही थी

जस्टिस के ट्रांफसर का खुला राज!

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस ने अपने सीनियर अधिकारियों को दी। फिर यह खबर सरकार के बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को दी। मामले पर CJI खन्ना ने तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई। जिसके बाद कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से जस्टिस वर्मा का तुरंत तबादला करने का फैसला किया। उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट में किया गया है। वह साल 2021 में इलाहाबाद से दिल्ली हाईकोर्ट आए थे।

Scroll to Top