Saurabh Murder Case : शरीर के टुकड़े-टुकड़े, दिल पर गहरे वार, सौरभ के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर सदमे में आए 

Saurabh Rajput Murder Case : उत्तर-प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की ह्त्या से हर कोई हैरान रह गया है। अब सौरभ हत्‍याकांड में पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। हत्या इतनी बेरहमी से की कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शव देखकर हैरान हो गए। पोस्टमॉर्टेम करने वाले डॉक्टर ने कहा “सौरभ के साथ जो हुआ, वह बहुत ज्यादा भयावह था। उसके दिल पर चाकू से सीधे वार किए गए थे। इसकी वजह से उसका दिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आज तक इस तरह का पोस्टमार्टम किसी शव का नहीं किया।
सौरभ के शव का पोस्टमॉर्टम
सौरभ की हत्‍या 15 दिन पहले हो चुकी थी। उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था। डॉक्‍टरों ने बताया कि शव की स्किन पूरी तरह से लटकी हुई थी और सारे दांत भी हिल रहे थे। मेरठ के सीएमओ डॉक्‍टर अशोक कटारिया ने बताया कि “उन्होंने अपने पूरे करियर में इस तरह का केस नहीं देखा था। मेरठ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में हर साल करीब 1500 से 1800 शवों का पोस्टमार्टम होता है। लेकिन यह मामला बेहद खौफनाक और अलग था। शुरू में यह सामान्य मामला लग रहा था, लेकिन जब शव को देखा गया तो सब दंग रह गए।”

डॉक्टर्स की टीम ने खोला राज 

डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि “शव बेहद ही डरावनी हालत में था। सौरभ की गर्दन से उसके सिर को भी अलग कर दिया गया था। दोनों हाथ भी कलाइयों से अलग थी। शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े किए गए थे। दिल पर चाकू के इतने गहरे वार किए गए थे कि वे अंदर तक चले गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।”
टीम ने आगे कहा कि “वे सालों से पोस्टमार्टम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित नहीं होना पड़ता। सौरभ के साथ जिस तरह की क्रूरता की गई, उसने सभी को दंग और परेशान कर के रख दिया। घर जाने के बाद भी उनके दिमाग में वही सब घूमता रहता है। सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि कोई पत्नी इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है?”
Scroll to Top