Delhi News : डियर पार्क में मिली कपल की लाश, इलाके में मची सनसनी 

Delhi Couple Suicide : दिल्ली के फेमस डियर पार्क में एक पेड़ से लड़के और लड़की के शव लटके हुए मिले हैं। दिल्ली पुलिस की शुरूआती जांच में यह आत्महत्या  का मामला लग रहा है। पुलिस फिलहाल दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पेड़ से लटकी मिलीं लड़का-लड़की की लाशें

दरअसल रविवार, 23 मार्च को हौज खास के डियर पार्क में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत बलजीत सिंह ने पीसीआर को कॉल करके बताया गया कि एक लड़का और एक लड़की पेड़ पर लटके हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों शव पेड़ पर लते हुए थे लड़के की उम्र 21 वर्ष, जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी और एक लड़की जिसकी उम्र भी 18 साल के आसपास ही होगी। लड़की ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। दोनों ने नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई।

इलाके में खौफ का माहौल 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत युवक का नाम दीपक है और उसकी उम्र 21 साल है। वह दिल्ली में झुग्गी नंबर 5, पिलांजी गांव में रहता था। वह कल दोपहर लगभग 2:00 बजे घर से निकला था। वह लोधी कॉलोनी में एक पिज्जा की दुकान में काम करता था। लड़की का नाम सिरजना है। लड़की मकान नंबर 172, गली नंबर 1, छतरपुर एन्क्लेव में रहती है। उसकी बहन सपना ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरजना पिछले तीन दिनों से अपनी चाची के साथ हुमायुंपुर गांव, एसजेई में रह रही थी। वह चची के घर से वापस अपने घर लौट रही थी।

Scroll to Top