Jasmin Bhasin-Aly Goni : शादी से पहले एक साथ रहेंगे जैस्मिन-अली, 5 साल बाद लिया फैसला 

Jasmin Bhasin-Aly Goni News : टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर और क्यूट कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत बिग-बॉस के घर में शुरू हुई थी। दोनों लोगों के फेवरेट कपल हैं और फैंस दोनों पर खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों को लंबे समय तक डेटिंग के बाद वह फैंस इन्हें शादी के बंधन में देखना चाहते हैं। ऐसे में अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया है। दोनों ने हाल ही में अपने व्लॉग में इस बारे  में जानकारी दी है।

लिव इन में रहेंगे जैस्मिन-अली

अली गोनी ने अपने व्लॉग में बताया कि “उन्होंने अपने और जैस्मिन भसीन के रिश्ते को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दोनों ने अब रिलेशनशिप के 5 साल बाद लिव इन में रहने का फैसला किया है। हमें एक साथ रहने के लिए बड़ा घर ढूंढ रहे थे, जो बहुत मुश्किल से मिला है। हम साथ रहेंगे लेकिन हमारे कमरे अलग-अलग होंगे। हम एक साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं।” इसके साथ ही अली ने बताया कि “यह हमारे रिश्ते का पहला कदम है और धीरे-धीरे सब चीजें होंगी। अली गोनी ने ये भी बताया कि लिव इन रिलेशनशिप के पैरेंट्स को मनाने के लिए बहुत ज्यादा समय लग गया। यह हमारे लिए बहुत ही बड़ा कदम है।”

खुद किया इस फैसले का खुलासा 

जैस्मिन भसीन और अली गोनी जिस घर में रहेंगे उसकी इंटीरियर डिजाइनिंग की जिम्मेदारी जैस्मिन ने ली है। जैस्मिन ने व्लॉग में बताया, ‘वो ही घर का इंटीरियर फाइनल करेंगी। उन्होंने घर 6 बीएचके लिया था जिसे वो 4 रूम वाले सेट में बदलेंगे। बता दें कि, बिग बॉस में अली गोनी ने जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करने के लिए एंट्री मारी थी। दोनों को प्यार इस शो में परवान चढ़ा था।

Scroll to Top