Delhi Budget 2025 : दिल्ली के बजट में हुए कई बड़े ऐलान, स्वास्थ्य, शिक्षा और यमुना की सफाई पर दिया जोर

Delhi Budget 2025 News : दिल्ली में भाजपा ने 27 साल बाद बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार मंगलवार, 25 मार्च को अपना पहला बजट पेश किया है। दिल्ली विधानसभा का बजट खीर’ समारोह के साथ शुरू हुआ। दिल्ली की जनता के लिए इस बार भाजपा ने अपने बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं। दिल्ली विधानसभा में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। यह बजट बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र और दिल्ली की जनता से किए गए वादों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। दिल्ली सरकार महिला, किसानों से जुड़ी योजनाएं, यमुना सफाई, पॉल्यूशन, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं।

दिल्ली का उज्जवल भविष्य वाला बजट 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि “हम एक ऐसी दिल्ली का निर्माण करेंगे जो गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य का बहतरीन संगम हो। दिल्लीवासियों और मां यमुना को नमन करते हुए मैं पूरी जिम्मेदारी को स्वीकार करती हूं।”

सबका साथ, सबका विकास  

रेखा गुप्ता ने कहा “यह बजट सबका साथ, सबका विकास सिद्धांत पर आधारित है। पिछले दस सालों में विकास के हर पैमाने पर दिल्ली लगातार पिछड़ रही है। दूषित यमुना, स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति और वायू प्रदुषण।” आप पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “आप सरकार की नीतियों से दिल्ली की जनता पीड़ित है। पिछली सरकार ने यहां की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह खोखला किया। जो राजस्व सरकार को मिलना चाहिए था वो पिछली सरकार से संबंधित लोगों को मिल रहा था। इसी वजह से दिल्ली पिछड़ती जा रही है।”

जल्द लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “1 लाख करोड़ के बजट में कैपिटल एक्सपेंडिजर को बढ़ा दिया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दिया गया। लेकिन अब दिल्ली में जल्द ही आयुष्मान भारत योजना लागू होगी।

महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित 

महिला समृद्धि योजना पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही झुग्गी बस्तियों में, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए भी समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएगी।”

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना दिल्ली में लागू

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई)’ दिल्ली में लागू की जा रही है। इससे दिल्ली में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को डीबीटी मोड के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।”

गरीबों के लिए खुलेंगी कैंटीन

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “हम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोलेंगे। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।”

हम गरीबों के घर बनवाएंगे

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “आप ने अपने लिए शीशमहल बनवााया, हम गरीबों के घर बनवाएंगे। आप और हममें बहुत ज्यादा फर्क है। आप हाथ की सफाई जानती है, लेकिन कूड़े के पहाड़ तो हमें ही उठवाने पड़ेंगे। हम विकसित दिल्ली बनाएंगे।”

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “विशेष तौर पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।”

यमुना होगी जल्द से जल्द साफ़ 

रेखा गुप्ता ने कहा, “आज यमुना सीवेज और प्रदूषित पानी से जूझ रही है।हम यमुना नदी की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं ताकि कोई भी सीवेज का पानी सीधे यमुना नदी में न छोड़ा जाए।”

10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में केंद्र के 5 लाख के साथ दिल्ली सरकार टॉप अप करके 5 लाख का और 10 लाख का फायदा लोगों को देगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 2144 करोड रुपए आवंटित करने का फैसला किया है।

सीएम रेखा ने आप पर साधा निशाना 

आप पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने “पिछली सरकार विकास के हर पहलू में विफल रही।  यमुना गंदी थी, सड़कें क्षतिग्रस्त थीं, वायु प्रदूषण बहुत अधिक था। दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी घाटे में थे। गंदा पानी और ओवरफ्लो सीवर दिल्ली की पहचान बन गए थे।”

Scroll to Top