Bihar Poster War : बिहार में पोस्टर वॉर जारी! RJD के निशाने पर नीतीश सरकार

Bihar Poster War News : बिहार में विधानसभा चुनाव को अब केवल कुछ ही महीने बाकी हैं। इस बीच बिहार में पोस्टर वॉर जारी है। आरजेडी नीतीश कुमार की सरकार पर लगातार पोस्टर अटैक कर रही है। आरजेडी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाया है। उन्होंने इस बार पोस्टर में नीतीश कुमार सहित एनडीए के दूसरे साथी जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को मुसलमानों का धोखेबाज बताया गया है। साथ ही पोस्टर में एक स्लोगन का वभि इस्तेमाल किया गया है।

बिहार में पोस्टर वॉर जारी 

पोस्टर वॉर को लेकर बिहार में राजनीति गर्मा गई है। हाल ही में आरजेडी ने राबड़ी आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के जरिए आरजेडी ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर नीतीश कुमार पर तगड़ा निशाना साधा है। पोस्टर वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर लगाया गया है। इस पोस्टर के जरिए तीश कुमार सहित एनडीए के दूसरे साथी जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को मुसलमानों का धोखेबाज करार दिया है। पोस्टर में एक स्लोगन भी लिखा गया है “तुम तो धोखेबाज हो वादा करके…”  यह पोस्टर उस समय का है जब नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी को कई धार्मिक मुस्लिम संगठन ने बॉयकॉट कर दिया था।

आरजेडी ने साधा नितीश पर निशाना 

पोस्टर में आरजेडी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और वक्फ बोर्ड को लेकर निशाना साधा है। पोस्टर में स्लोगन लिखा है- “तुम तो धोकेबाज हो, वादा करके… एनआरसी पर हम तुम्हारे साथ नहीं। वक्फ पर तो बिल्कुल भी साथ नहीं। वोट लेंगे तुम्हारा लेकिन साथ नहीं देंगे।”

लालू यादव का भी लगाया गया पोस्टर 

बता दें कि बिहार में लगातार पोस्टर वॉर जारी है। इससे पहले भी बिहार में बीते दिनों पोस्टर लगाए गए थे। जो लालू यादव के आवास के बाहर लगाया गया था। इस पोस्टर में लिखा था कि ‘ना झुका हूं, ना झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है।” यह पोस्टर उस समय लगाया गया था जब “लैंड फॉर जॉब” मामले में लालू यादव को नोटिस भेजा गया था।

बिहार चुनाव से पहले राजनीति जारी 

वहीं इससे पहले भी नितीश के खिलाफ पटना में एक समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजने के दौरान ठीक से खड़े ना होने का वीडियो वायरल होने के बाद पोस्टर लगाया गया था।  मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाया गया था ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं।’ बता दें कि बिहार में फिलहाल पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगे बिहार की राजनीति में क्या होता है यह तो समय रहते ही पता लगेगा।

Scroll to Top