Sukma Naxal Encounter:  छत्तीसगढ़ के सुकमा में बड़ा ऑपरेशन, 16 नक्सली का अंत, 2 जवान घायल 

Sukma Naxal Encounter News : छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज शनिवार, 29 मार्च को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोगुंडा में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में 16 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है। साथ ही 2 जवानों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। जवानो ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्चिंग के दौरान INSOS और SLR समेत दूसरे हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार इस मुठभेड़ का मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सुकमा में बड़ी मुठभेड़

जवानों को बड़े नक्सली जगदीश के होने की सूचना दी गई थी। सुचना मिलने के बाद जवान ऑपरेशन के लिए निकल गए। जवानों को इनपुट मिला था, कि वह करीब 25 नक्सलियों की टीम के इलाके में हैं। सूचना के बाद गोगुंड़ा को जवानों ने चारों तरफ से घेर लिया। फिलहाल जानकारी के मुताबिक इलाके में मुठभेड़ रूक चुकी है। इलाके में लगातार जांच की जा रही है। जवानों ने इलाके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं।

16 नक्सली मारे गए

जवानों को मिला जानकारी के मुताबिक दरभा डिविजन के कमांडर जगदीश की सूचना मिली थी। उसी को पकड़ने के लिए जवानों ने यह ऑपरेशन चलाया था। इस फायरिंग में जगदीश के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल इसकी कोई अघिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

Scroll to Top