CSK vs RCB : RCB का 17 साल बाद सूखा हुआ खत्म, CSK को दी करारी मात 

IPL 2025 CSK vs RCB : IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को पहला मुकाबला खेला गया। इस दौरान आरसीबी ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बेंगलुरु 17 साल बाद चेन्नई को उसी के गढ़ में हराया है। इससे पहले आरसीबी ने साल 2008 में CSK को मात दी थी।

चेन्नई को 50 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के होम ग्राउंड में हराना आम बात नहीं है। दोनों टिमों के बीच यह मुकाबला मुथैया अन्नामलाई चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। लेकिन जब चेन्नई अपने ही मैदान पर रनों का पीछा करने उतरी तो उसके पैर लड़खड़ा गए। टीम के एक के बाद एक प्लेयर ऑउट होते चले गए। यहां तक की जड़ेजा भी आरसीबी के सामने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी नहीं कर पाएं। बेंगलुरु ने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन चेन्नई 146 रन ही बना पाई।

चेन्नई सुपर किंग्स के रन

  • रचिन रवींद्र : 31 गेंदों पर 41 रन
  • रवींद्र जडेजा : 19 गेंदों में 25 रन
  • शिवम दुबे : 18 रन
  • धोनी : 16 गेंदों में 30 रन (3 चौके और दो छक्के)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रन

  • रजत पाटीदार : 32 गेंदों पर 51 रन
  • फिल सॉल्ट : 32 रन
  • विराट कोहली : 31
  • पडिक्कल : 27 रन
  • टिम डेविड : 8 गेंदों पर 22 रन

CSK के खिलाफ जीत के बाद पॉइंट टेबल 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद

Scroll to Top