Uttar-Pradesh : मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर मारा गया, अनुज कनौजिया पर था 2.5 लाख का इनाम

Uttar-Pradesh News : उत्तर-प्रदेश की पुलिस ने मुख्तार अंसारी के 2.5 लाख के इनामी शूटर को एनकांटर में मार गिराया है। यूपी एसटीफ ने इस एनकांटर को झारखंड की पुलिस के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी की गई, लेकिन पुलिस की एक गोली कन्नौजिया के सीने में लगी और वह मारा गया। अनुज कन्नौजिया के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अनुज कनौजिया एनकाउंटर में ढेर

2.5 लाख का इनामी शूटर अनुज कनौजिया का एनकाउंटर हो गया। अनुज कनौजियाज मुख्तार गैंग का शूटर था। वह मशेदपुर में भारी गोलीबारी के बाद मुठभेड़ में मारा गया। एसटीएफ यूपी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

कई धाराओं में दर्ज थे मुकदमे 

  • अनुज कनौजिया पर अलग-अलग जिलों में कई धाराओं में कुल 23 मुकदमे दर्ज थे।
  • मऊ में सबसे ज्यादा 6 मुकदमे दर्ज थे।
  • ये अपराधी कई सालों से फरार था।
  • पुलिस ने अब इसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है।
  • इस एनकाउंटर की अगुवाई यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही ने की थी।
  • डिप्टी एसपी डीके शाही को भी एनकाउंटर के दौरान गोली लगी।
  • डिप्टी एसपी डीके शाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
  • बता दें कि, मुख्तार अंसारी एक बहुत बड़ा

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर मारा गया

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की पिछले साल 28 मार्च को मौत हो गई थी। उसके परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर जहर देने का गंभीर आरोप लगाया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई थी। साथ ही विसरा रिपोर्ट में भी जहर की मौजूदगी नहीं पाई गई। पूर्वांचल के मुख्तार अंसारी का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मौत के बाद उनकी बैरक को जज और मजिस्ट्रेट की निगरानी में सील कर दिया गया था। लेकिन एक साल बाद फिर मुख्तार की बैरक खुलने वाली है।

 

Scroll to Top