Ayodhya : सरयू किनारे तोड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा, दुष्टों के खिलाफ लोगों में भयंकर आक्रोश       

Ayodhya News : उत्तर-प्रदेश की रामनगरी अयोध्या से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर को जिस किसी ने भी सुना वह हैरान रह गया। दरअसल राम लला की नगरी अयोध्या में सोमवार, 31 मार्च की सुबह सरयू के घाट पर बने कच्चा घाट के मंदिर मेंं बनी मां दूर्गा की प्रतिमा को कुछ लोगों ने खंडित कर दिया।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश

सुबह जैसे ही इस घटना के बारे में स्थानिय लोगों को पता लगा, तो वह हैरान रह गए। लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और इस घटना की जानकारी ली गई।

लोगों के बीच आक्रोश 

जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुरोहित दिलीप महाराज के पिता शिव शंकर पांडेय ने इस मंदिर की स्थापना की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ आशुतोष तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। लोगों ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का माहौल बिगाड़ने के लिए देवी मां की प्रतिमा को खंडित किया गया। पुलिस घटनी की जांच कर रही है।

Scroll to Top