Navratri 2025 7th Day Maa Kalratri : नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की करें पूजा-अर्चना, जानें पूजा विधि और भोग

Navratri 2025 7th Day Maa Kalratri Puja : नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। माता कालरात्रि मां दुर्गा का सातवां रूप हैं और उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। माना जाता है कि मां कालरात्रि दुर्गा मां के नौ रूपों में सबसे ज्यादा गुस्से वाली हैं। जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, तब वे पापियों को नाश करने के लिए अवतार लेती हैं। उन्हें अंधकार को मिटाने वाली देवी भी कहा जाता है।

माता कालरात्रि की पूजा विधि

1. स्नान और पूजा के लिए तैयार हों।
2. माता कालरात्रि की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें।
3. माता कालरात्रि को पुष्प, अक्षत, और फल अर्पित करें।
4. माता कालरात्रि की आरती और मंत्रों का जाप करें।
5. माता कालरात्रि की पूजा के बाद, अपने परिवार और मित्रों के साथ मिठाई और प्रसाद बांटें।

माता कालरात्रि की पूजा के लाभ

1. भय और नकारात्मकता से मुक्ति।
2. साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि।
3. शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना।
4. मन की शांति और संतुष्टि की प्राप्ति।

Scroll to Top