America strikes on Houthi: अमेरिका ने किया हूतियों को तबाह! ट्रंप ने दिखाया खतरनाक अंदाज

America strikes on Houthi News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। यह वीडियो सभी को परेशान करने वाला है। इस वीडियो में यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हवाई हमले को दिखाया गया है। यह वीडियो वैश्विक रणनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, कैसे एक टारगेट पर हमला होता है और पल भर में पूरा इलाका धूल और धुएं के गुब्बार में बदल गया।

ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को ट्रंप ने अपने अधिकारिक हैंडल एक्स से पोस्ट किया है। साथ ही इस पर कैप्शन भी लिखा “ये हूती एक हमले के निर्देश के लिए एकत्र हुए थे। उफ़, इन हौतियो द्वारा कोई हमला नहीं किया जाएगा! वे फिर कभी हमारे जहाज़ नहीं डुबोएंगे!”

अमेरिका ने हूतियों को कर दिया तबाह! 

यमन में हूती विद्रोहियों की तरफ से भी अमेरिकी और कॉर्मशियल जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं। ये हमले खासकर इजरायल और हमास के बीच साल 2023 से चल रहे युद्ध के समर्थन में किए जा रहे हैं। वहीं अब इसके जवाब में अमेरिका ने हूती ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं। हाल ही में हुए हमलों में छह लोगों की मौत हुई है। जबकी हूती आंकड़े 67 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, हूती विद्रोही ईरान समर्थित माने जाते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस मामले पर कहा कि “इन हमलों के परिणामस्वरूप ईरान अविश्वसनीय रूप से कमजोर हो गया है।”

Scroll to Top