Babu Jagjivan Ram Jayanti : PM मोदी ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा “गरीबों और वंचितों के संघर्षशील नेता”

Babu Jagjivan Ram Jayanti News : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जिन्हें सामाजिक न्याय का प्रतीक भी माना जाता है। बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 4 मार्च को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा “देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वंचितों और पीड़ितों के अधिकार के लिए उनका आजीवन संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा “बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। बाबूजी ने अपना पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने उनके हक और भागीदारी को मजबूत कर देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान की। उनके विचार और संघर्ष हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर पोस्ट कर लिखा “समता दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा व पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। समता के महानायक, बाबू जी समाज के कमज़ोर, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं उनके न्याय के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्षरत रहे और संसदीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया।”

 

बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के एक ऐसे व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा सामाजिक समरसता और समानता के लिए लगातार संघर्ष किया। आज उनकी जयंती पर देश भर में उनके आदर्शों को याद कर उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण किया जा रहा है।

Scroll to Top