Delhi Power Cut: दिल्ली में रोज लग रहे पावर कट ! आप ने भाजपा पर साधा निशाना 

AAP On Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने चर्म पर पहुंची भी नहीं है। लेकिन पावर कट ने दिल्ली वालों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अप्रेल जिसे गर्मी का शुरूआती महीना कहा जाता है, इस महीने में ही दिल्ली पावर कट की शुरूआत हो चुकी है और ये तो बस शुरूआत भर है। अभी तो मई-जून बाकी है।

आतिशी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना 

इस बीच दिल्ली की पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों शेयर करते हुए लिखा ” दिल्ली में लोग पॉवर कट से इतने परेशान हैं कि भाजपा के नेताओं को देख कर कोसने लगते हैं। इसलिए भाजपा के मंत्री सैंकड़ों पुलिस वालों के बिना ऑफिस से नहीं निकल पाते। आज प्रवेश सिंहजी श्रीनिवासपुरी गए। देखिए महिलाओं ने उनका कितना विरोध किया।

पावर कट पर बोले केजरीवाल 

आतिशी के इस पोस्ट पर रीट्वीट करते हुए आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “केवल दो महीनों में इन्होंने दिल्ली का क्या हाल कर दिया?” बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता को निशाने साधते हुए कहा था कि “9 अप्रैल को दिल्ली में पीक डिमांड 5462 MW थी, दिल्ली में कई जगह कई कई घंटे बिजली नहीं आई। पिछले साल पीक डिमांड लगभग 8500 MW पहुंच गई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहीं भी बिजली नहीं कटने दी।

 

Scroll to Top