Murshidabad Hinsa : ममता की ‘अग्निपरीक्षा’ अदालत में आर-पार! मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई,

SC On Murshidabad Hinsa : मुर्शिदाबाद हिंसा पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। बता दें कि बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। हिंसा की जांच के लिए गठित की गई इस विशेष टीम में बंगाल पुलिस के 9 अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह टिम  हिंसा के कारणों की जांच करने वाली है। मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी इस विशेष टीम की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बात की जानकारी बुधवार (16 अप्रैल) को दी गई है।

SC में होगी आज सुनवाई

वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद जिले में पिछले सप्ताह भड़की हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। एसआईटी की टीम में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खुफिया शाखा), दो उप अधीक्षक, पांच निरीक्षक ) और सुंदरबन पुलिस जिले के अंतर्गत साइबर अपराध पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी शामिल है।

दिल्ली जाकर करेंगे प्रदर्शन 

इस दौरान, पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अहमद हसन इमरान ने कहा कि “ममता बनर्जी ने बहुत अच्छी बात कही कि हमें दिल्ली जाना चाहिए और वहां वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।”

150 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर यहां केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुर्शिदाबाद में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की करीब नौ कंपनियों को यहां तैनात किया गया। इन कंपनियों में से 300 जवान स्थानीय स्तर पर तैनात किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Scroll to Top