Asim Munir Remark: “कलमे की बुनियाद पर बना पाकिस्तान…”, आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर का बड़ा बयान

Pakistan Asim Munir : पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने ओवरसीज पाकिस्तानियों के पहले सालाना सम्मेलन में कई अहम मुद्दोंं पर खुलकर बातचित की। इस दौरान उन्होंने भारत, हिंदू धर्म, दो-राष्ट्र सिद्धांत, कश्मीर और गाजा को लेकर कई बयान दिए। उनके यह बयान विवादित होने के साथ-साथ विभाजनकारी भी थे। जो दो देशों के बीच नफरत फैलाने का काम कर सकते हैं। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 13 से 16 अप्रैल 2025 तक आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने विदेशों में रहने वाले पाकिस्तानियों से आर्थिक मदद की भी अपील की।

पाकिस्तान ने फिर की नफरत फैलाने की कोशिश

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर का सम्मेलन में अंदाज किसी सेनापति का नहीं बल्कि एक कट्टर धार्मिक प्रचारक का था। जनरल मुनीर ने कार्यक्रम में कहा “हम जीवन के हर मुमकिन पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। यह बयान मोहम्मद अली जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत की वही पुरानी व्याख्या है, जिसमें मजहब को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया है। उन्होंने आगे कहा कि “हमारे धर्म, रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं अलग हैं, इसी वजह से हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान की नींव रखी।”

असीम मुनिर ने फिर मांगी भीख 

असीम मुनिर ने आगे बाकि देशों से अपील की कि “आप अपने मुल्क से मोहब्बत दिखा रहे हैं, पैसे भेजकर, निवेश करके। आप यह मत भूलिए कि आप एक सुपीरियर आइडियोलॉजी से जुड़े हैं।” मुनीर ने आगे दावा किया कि “दुनिया में केवल दो रियासतें अल्लाह ने कलमे की बुनियाद पर बनाई हैं, एक मदीना और दूसरा पाकिस्तान। अल्लाह ने 1300 साल के बाद पाकिस्तान बनाया है।”

 

 

Scroll to Top