Donald Trump : पैसे, टिकट सब मिलेगा…अमेरिका छोड़ने के लिए लोगों को लालच दे रहे ट्रंप

Donald Trump News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों को नया ऑफर दिया है। उन्होंने अमेरिका स्वेच्छा से छोड़ने वालों के लिए एक नई योजना शुरू की है। फ़ॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि जो लोग खुद से अमेरिका छोड़ने को तैयार होंगे, उन्हें सरकार की तरफ से पैसे और फ्लाइट टिकट मुहैया कराई जाएगी। इस योजना का मकसद जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है उन्हें देश से निकाला जाए। वहीं जो लोग अच्छे हैं, उन्हें भविष्य में कानूनी तरीके से अमेरिका वापस आने का मौका मिले।

ट्रंप का नया प्लान!

ट्रंप ने अपनी योजना को विस्तार से समझाते हुए लिखा “देश छोड़ने वालों को हम उन्हें कुछ वजीफा देंगे, पैसे देंगे और हवाई जहाज का टिकट भी मुहैया कराएंगे। अगर उनमें से कुछ लोग अच्छे हुए, तो हम उनके साथ मिलकर उन्हें वापस लाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करेंगे।” बता दें कि ट्रंप की यह योजना बाकि योजनाओं से बेहद अलग और दिलचस्प है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह योजना कब शुरू होगी और इसका पूरा तरीके से क्या तरीका होगा।

CBP होम ऐप किया गया लॉन्च

ट्रंप ने कहा कि “उनकी सरकार ऐसे लोगों की सिफारिश करेगी जो इन ज़रूरी नौकरियों को भर सकें, जिससे किसानों को काफी फायदा होगा।” इससे अमेरिका में बिना इजाजत रह रहे लोग कानूनी तरीके से अपने देश जा सकेंगे और फिर सही प्रक्रिया के ज़रिए वापस अमेरिका आ सकेंगे। गोरतलब हो कि, ट्रंप सरकार अप्रवासियों को खुद से देश छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए एक नया ऐप CBP होम ऐप लॉन्च किया गया है। इसके जरिए अप्रवासी खुद से यह बताने का निर्णय ले सकते हैं कि वे अमेरिका छोड़ने का इरादा रखते हैं।

Scroll to Top