Urvashi Rautela खुद को समझने लगी हैं भगवान, DU के बच्चे बुलाते हैं दमदमामाई!

Urvashi Rautela News :  उर्वशी रौतेला शोबिज की दुनिया में अपनी बेबाक और अक्सर अजीबोगरीब कमेंट्स के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी महंगी घड़ी दिखाने और अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना के बाद उनके लिए चिंता जाहिर करने से लेकर दाबीड़ी-दबीड़ी गाने में उनके मूव्स के लिए क्रिटिसज्म का सामना करने तक वह अक्सर आकर्षण का केंद्र बनी रही हैं। हाल ही में एक चैट में उर्वशी ने अपने नाम पर एक मंदिर बनवाने की इच्छा जताई है।

हाल ही में एक चैट शो के दौरान उर्वशी ने कहा,”मेरे नाम पर एक मंदिर है और लोग मेरे मंदिर में प्रार्थना करते हैं। अब मैं चाहती हूं कि साउथ में भी एक मेरी मंदिर हों।” उनके इस बेबाक बयान ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन की लहर पैदा कर दी है और उनके फैंस हैरान और एक्साइटेड दोनों तरह की फीलिंग्स से गुजर रहे हैं।

बद्रीनाथ मंदिर के पास बना है उर्वशी मंदिर

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में उर्वशी रौतेला ने कहा,’उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का उर्वशी मंदिर है। आप बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जाओगे न, उसके ठीक बाजू में एक मंदिर है, जिसका नाम उर्वशी मंदिर है। सिद्धार्थ ने कहा, ”आपके नाम का?” तो उर्वशी ने कहा, “हां उर्वशी मंदिर वहां पर है।” फिर सिद्धार्थ ने कहा, ”वो आपको डेडिकेटेड है?” तो एक्ट्रेस ने कहा ‘हां’।

डीयू के बच्चे मांगते है आशीर्वाद

जब होस्ट ने पूछा कि क्या लोग आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं, तो उर्वशी ने हंसते हुए जवाब दिया,”अब मंदिर है तो वो ही करेंगे।” इसके बाद सिद्धार्थ ने उनसे पूछा कि क्या लोग उनका आशीर्वाद मांगते हैं तो उर्वशी ने कहा कि ऐसे चिल्ला चिल्ला के कौन बोलता है? हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद को भगवान मानती हैं तो उन्होंने कहा कि “वो तो हर लड़की भगवान का रूप मानती हैं। कोई भी लड़की हो, सब देवी हैं।”

Scroll to Top