PM Modi : भारत में होगी टेस्ला की एंट्री! PM मोदी ने एलन मस्क से फोन पर की बात 

PM Modi-Elon Musk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 अप्रैल को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से एक बार फिर बात की। इस साल में उन्होंने दूसरी बार उनसे फोन पर बातचीत की है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई है। पीएम मोदी ने अपने एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने एलन मस्क से की बातचीत 

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि “मैंने एलन मस्क से बात की। इस बतचीत में हमनें कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी इस बातचीत में शामिल थे। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

एक साल में दूसरी बार की बात

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क की मुलाकात फरवरी में हुई थी। जब पीएम मोदी 2 दिन के अमेरिका दौरे पर गए थे। इस दौरान दोनों ने इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे नए कई क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर अच्छी बातचीत की थी। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने एलन मस्क के तीन बच्चों को रवींद्रनाथ टैगोर की “द क्रेसेंट मून”, आर.के. नारायण की “द ग्रेट आर.के. नारायण कलेक्शन”, और पंडित विष्णु शर्मा की “पंचतंत्र” की किताबें शामिल थीं।

 

 

Scroll to Top