Arvind Kejriwal daughter marriage: शादी के बंधन में बंधी अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता, जानें कौन है पूर्व CM का दामाद

Arvind Kejriwal daughter marriage News : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने शुक्रवार, 18 अप्रेल को सात फेरे लिए। शादी का यह कार्यक्रम कपूरथला हाउस में संपन्न हुआ। शादी में केवल करीबी लोगों को आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेता शामिल हुए।

शादी के बंधन में बंधी केजरीवाल की बेटी हर्षिता 

केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ हुई है। दोनों की सगाई 17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में हुई थी। वहीं 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन भी होना है। इस कार्यक्रम के लिए खास महमानों की लंबी-चोड़ी लिस्ट बनाई गई है। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने नोएडा स्थित डीपीएस से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। वहीं इसके बाद उन्होंने दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया।

कौन है केजरीवाल के दामाद संभव जैन?

केजरीवाल के दामाद संभव जैन ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। वह हर्षिता के साथ ही आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई करते थे। दोनों की पहली मुलाकात आईआईटी कैंपस में हुई थी। हर्षिता ने भी आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। फिलहाल संभव जैन एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही संभव और हर्षिता ने हाल ही में साथ मिलकर एक स्टार्टअप की भी शुरूआत की है।

शादी के वीडियो हुए वायरल

इस बीच शादी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियों में केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह डांस वीडियो उनकी बेटी हर्षिता की सगाई का है।

Scroll to Top