Seelampur Murder Case: “बीजेपी का डबल इंजन कबाड़ हो चुका….” सीलमपुर हत्याकांड पर भड़के संजय सिंह

Seelampur Murder Case News : दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या का मामला जोर पकड़ रहा है। सीलमपुर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हिंदू अपने-अपने घरों को छोड़ पलायन कर रहे हैं। हिंदुओं के पलायन का पोस्टर सामने आने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने भाजपा पर सवाल करते हुए कहा कि “बीजेपी का डबल इंजन कबाड़ हो चुका है।”

संजय सिंह ने भाजपा पर उठाए सवाल 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “बीजेपी वालों से अब दिल्ली संभल नहीं रही है। ये देश में कानून व्यवस्था कैसे संभालेंगे? दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो चुकी है। दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत तमाम देशों के राजदूत रहते हैं। लेकिन यहां के कानून व्यवस्था कि किसी को कोई चिंता नहीं है। भाजपा के राज्य में लोग दिल्ली से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर साधा निशाना 

संजय सिंह ने आगे कहा कि “पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज हिंसा प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को भी सीलमपुर जाकर वहां के पीड़ितों से मिलना चाहिए। आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जब सरकार थी, तब भी यहां कानून व्यवस्था खराब है। इसे संभालने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। बीजेपी सरकार को यहां की कानून व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। लेकिन इन्होंने कोई काम नहीं किया।”

भाजपा पर लगाए कई आरोप 

साथ ही संजय सिंह ने दावा किया “आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के लिए काम किया गया। भाजपा ने इन सभी को दो महीने में बर्बाद कर दिया। दिल्ली में लंबी-लंबी बिजली कटौती होने लगी है। ये लोग मोहल्ला क्लीनिक भी बंद कर रहे हैं।”

संजय सिंह ने कहा, “अब देश की राजधानी दिल्ली में लोग पलायन के पोस्टर लगा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछा जाना चाहिए कि वह और पीएम मोदी इस मामले पर क्या कर रहे हैं।”

 

 

 

Scroll to Top