RR vs LSG: 14 साल की उम्र में कमाल का कारनामा… IPL में वैभव सूर्यवंशी के दबंग अंदाज 

IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi : राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच, 19 अप्रेल को शानदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण नहीं खेल पाए। जिसकी वजह से IPL के सबसे छोटे खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला। जिसके बाद वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी 

IPL 2025 के शुरूआत से ही वैभव सूर्यवंशी का नाम चर्चाओं में था। जैसे ही मैदान पर वैभव सूर्यवंशी आए और खेलना शुरू किया, तो हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर लार्ड शार्दुल को शानदार छक्का मारकर सभी को हैरान कर दिया। अपनी पारी में उन्होंने 34 रनों का स्कोर बनाया। हालांकि वह उसके बाद स्टंप आउट हो गए। जिसके बाद उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा। इस दौरान वह खुद को इमोशन होने से नहीं रोक पाएं और वह मैदान पर ही रोने लगे।

पवेलियन लौटते हुए आंखों से निकले आंसू

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 181 रनों का स्कोर दिया था। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने साथ मिलकर इस पारी की शुरूआत की। वैभव 9वें ओवर की चौथी गेंद पर स्टंप आउट हुए। मार्क्रम की गेंद पर ऋषभ पंत ने तेजी से स्टंप कर वैभव की पारी को समाप्त किया। वैभव ने 20 गेंदों में 34 रनों की कमाल की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। पवेलियन लौटते हुए उनके चेहरे पर उदासी थी। उन्होंने अपना हेलमेट निकाला और आंसू पूछने लगे। उन्हें इस तरह उदास देखकर हर फैन उदास हो गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीते हुए मैच में हरा दिया। आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे लेकिन टीम सिर्फ 6 रन ही बना पाई।

 

Scroll to Top