Jammu Kashmir Landslide : रामबन में भारी बारिश…भूस्खलन से 3 की मौत, 100 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Jammu Kashmir Landslide News : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश और बादल फटने के कारण तबाही मच गई है। यहां बगना गांव में बारिश और बादल फटने की लोगों के घर उजड़ गए। साथ ही कई लोग अभी-भी गांव में फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। भारतीय सेना और प्रशासनिक दलों ने 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी लैंडस्लाइड के कारण भारी ट्रैफिक लग गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे में अब-तक तीन लोगों का मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन के सरी बगना गांव इस हादसे का शिकार हुआ। इस घटना में दो नाबालिग भाइयों अकीब अहमद और मोहम्मद साकिब समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां धरम कुंड में अचानक बाढ़ आने से 40 से ज्यादा घर ध्वस्त हो गए।

उमर अब्दूल्लाह ने जताया दुख 

फिलहाल इलाके में राहत-बचाव कार्य जारी है। सीएम उमर अब्दूल्लाह ने कहा कि “रामबन में हुई इस त्रासदी से वह काफी ज्यादा दुखी हैं। इन हालातों के बेहतर करने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। अन्य बचाव टीमें राहत कार्यों में तेजी लाने प्रयास कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया।”

केंद्रीय मंत्री ने ली हादसे की जानकारी 

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर ट्वीट कर लिखा, “कल हुई मूसलाधार ओलावृष्टि के बाद, ऊर्जावान DC श्री बसीर हक के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम कल रात से ही सराहनीय कार्य कर रही है, लेकिन समय रहते भारतीय सेना की मदद के लिए उन्हें धन्यवाद देना भी जरूरी है, जिसने स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सेना ने चिकित्सा सहायता शिविर लगाए हैं, जरूरी दवाएं वितरित की हैं और भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए चाय और भोजन की विशेष व्यवस्था भी की है। कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय सेना न केवल युद्ध के समय बल्कि शांतिकाल में भी राष्ट्र की सेवा में लगी रहती है।”

 

Scroll to Top