PM Modi : 2 दिन के सऊदी दौरे पर पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस से करेंगे खास मुलाकात

PM Modi Saudi Arabia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 अप्रेल से दो दिन के सऊदी अरब के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान 22 और 23 अप्रैल को वह दुबई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर सऊदी जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार को लेकर अहम समझौता होने की संभावना है।

दों दिन के सऊदी अरब दौरे पर पीएम मोदी

बता दें कि सऊदी अरब जाने से पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की थीं। पीएम मोदी की यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले वह साल 2016 और 2019 में भी सऊदी दौरे पर गए थे। इस दौरे के दौरान क्राउस प्रिंस सलमान से मुलाकात करने वाले हैं। पीएम को इस दौरे की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस सलमान की बातचीत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। साथ ही इजराइल-हमास के बीच चल रहे विवाद और यूक्रेन के मुद्दे पर भी बातचीत संभव है।

क्राउन प्रिंस से होगी खास मुलाकात

विक्रम मिसरी ने आगे बताया कि “भारत और सऊदी अरब अपने रक्षा सहयोग को और गहरा करने और अपने आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 43 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है।” प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब साम्राज्य के क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल, 2025 तक सऊदी अरब साम्राज्य की यात्रा पर जा रहे हैं।”

 

Scroll to Top