Viral : दो महिलाओं को हुआ इश्क, शादी की जिद पर काटा बवाल…पति को छोड़ने को तैयार

Shivpuri Love Story : मध्य प्रदेश के शिवपुरी की प्रीति और हरियाणा के सिरसा की राखी ने इंटरनेट पर दोस्ती कर साथ रहने की ठानी। आपको बता दें कि सिरसा की एक महिला की शिवपुरी की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। करीब 4 साल पहले यह दोस्ती हुई, जो अब प्यार में बदल गई। दोनों महिला ने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी गुदवा लिया है। सिम्मी ने बताया कि मेरा नाम सिम्मी है, मैं हरियाणा के खलालू की रहने वाली हूं। मेरी दोस्ती ज्योति से 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। शुरुआत में हम मैसेज पर बात करने लगे। फिर बाद में ज्योति मेरे घर भी आई। मैंने भी एक-दो बार उनके घर पर जाकर मुलाकात की, लेकिन ज्योति के परिवार को हमारा रिश्ते पसंद नहीं है।

पति पर मारपीट का आरोप

शिवपुरी की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। इसी बात से परेशान होकर उसकी दोस्ती हरियाणा के सिरसा की सिम्मी से हो गई। इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रील्स को लाइक और कमेंट करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद ज्योति हरियाणा पहुंच गई। कई महीने तक सिम्मी के साथ समय बिताया और पति से डिवोर्स के लिए शिवपुरी कोर्ट आई थी।

इसी बीच कोर्ट के बाहर पति के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। महिला ने बताया कि अब वह सिम्मी के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है। उन्होंने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी लिखवा लिया है। जब उनसे पूछा गया कि आप दोनों महिलाएं हैं तो एक साथ कैसे रहोगे, तो उन्होंने बताया कि हम अभी भी तो जीवन जी रहे है।

पति-पत्नी साथ रहने को तैयार

दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी एक साथ जाने को तैयार हो गए। दोनों अब इस शर्त पर साथ गए हैं कि एक महीने में व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।

Scroll to Top