President Droupadi Murmu : वेटिकन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पोप को दी श्रद्धांजलि, फ्यूनरल में भी होंगी शामिल

President Droupadi Murmu News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के फ्यूनरल में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी पहुंच चुकी है। वहां पहुंचकर उन्होंने सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति के साथ अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूज़ा भी वेटिकन सिटी पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आज होने वाले पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाली हैं। विश्व के कई नेता भी उनके अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। यह यात्रा भारत और वेटिकन के बीच संबंधों को बताती है। साथ ही पोप का दुनिया में दिया योगदान भी याद करती है।

रणधीर जायसवाल ने दी जानकारी 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने राष्ट्रपति की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मंत्री भी थे किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन सम्मान देने के लिए मौजूद हैं।”

दुनियाभर के नेता अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

श्रद्धांजलि सभा के बाद अब पोप फ्रांसिस के ताबूत को सील कर दिया गया है। उनके ताबूद को कार्डिनल केविन फैरेल की अध्यक्षता में समारोह के दौरान सील किया गया। बता दें कि उनके चेहरे को उनके लंबे समय के समारोह संचालक, आर्कबिशप डिएगो रवेली ने ढका हुआ था। इस दौरान कार्डिनल केविन फैरेल ने शव पर पवित्र जल छिड़का गया। पोप का अंतिम संस्कार आज शनिवार 26 अप्रेल को किया जाएगा। अंतिम संस्कार में दुनियाभर के नेता और आम लोग भी शामिल होंगे।

 

Scroll to Top