Seema Haider : सीमा हैदर को मिली पाकिस्तान से धमकी! भारतीय नागरिकता के लिए कर रही मांग

Seema Haider News : पहलगाम अटैक के बाद से ही सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। लोगों के मन में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह पाकिस्तान वापस जाएंगी। लोगों के मन में यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए ऐलान कर दिया है कि जो भी पाकिस्तानी भारत में हैं वो वापस जाएं। साथ ही सभी के वीजा भी रद्द किए जा चुके हैं।

गुलाम हैदर का वीडियो वायरल

इसी बीच सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह डंके की चोट पर बोल रहा है कि “सीमा वहां डर से कांप रही है। गुलाम ने कहा कि वो अपनी आखिरी सांस तक अपने बच्चों को वापस लाने की लड़ाई लड़ता रहेगा। वो उसे पाकिस्तान वापस लाने के लिए सारे प्रयास करेगा।”

सीमा के वकील ने दी जानकारी

इन सबसे बीच सीमा के वकील ने जानकारी देते हुए कहा कि “सीमा को और उसके परिवार वालों की धमकी मिल रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से सीमा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की है।” कहा जा रहा है कि सीमा के टुकड़े कर दिए जाएंगे और उन्हें मार दिया जाएगा। वकील ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

भारतीय नागरिकता की मांग कर रही सीमा

सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि “पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सीमा काफी दुखी हैं। वो पाकिस्तान से सनातन धर्म को अपनाकर नेपाल पहुंची थी। फिर नेपाल से उन्होंने भारत की सीमा में एंट्री ली थी। फिर भारत आखर उन्होंने सचिन मीना से शादी कर ली। अब सीमा और सचिन की एक बेटी भी है। जिसका नाम भारती मीना है। सीमा ने हिंदू धर्म भी अपना लिया है। साथ ही वकील एपी सिंह ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वो सीमा को भारतीय नागरिकता दें ताकि वो पूरे सम्मान के साथ भारत में रह सके।

 

Scroll to Top