Rojgar Mela 2025: 15वां रोजगार मेला आज, PM Modi ने 51 हजार युवाओं को सौंंपा नियुक्ति पत्र

Rojgar Mela 2025: पीएम ने आज शनिवार 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 2025 रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार केवल घोषणा ही नहीं काम भी करती है। पीएम मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। बता दें कि रोजगार मेला की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हूई थी और अब तक लाखों युवाओं को नौकरियां दी गई है।15वां रोजगार मेला पूरे देश में 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य देश के युवाओं को मजबूत बनाना और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

रोजगार मेला का उद्देश्य

रोजगार मेला केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्त करना है। ये पहल न केवल युवाओं के लिए बेहतर करियर का अवसर प्रदान करती है, बल्कि देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत बनाती है।

इन विभागों में मिली नौकरी

पीएम द्वारा युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र विभिन्न विभागों से हैं। देश भर से चुने गए ये कर्मचारी गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभाग और मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न विभागों में शामिल होंगे।

अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला

प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- “हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। नवंबर 2023 तक कुल 11 रोजगार मेलों में 7 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए गए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला हुआ था, जिसमें 1 लाख से ज्यादा जॉब लेटर बांटे गए थे।”

Scroll to Top