Pahalgam Terror Attack : NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने दिए सख्त आदेश

Pahalgam Terror Attack News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। अब इस आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही एनआईए की टीम वारदात की जगह पर मौजूद है, जिसमें फॉरेंसिक टीम और इन्वेस्टिगेटिंग टीम शामिल हैं। टीम हर एक एंगल से जांच कर रही है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी होने के बाद आधिकारिक रूप से एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब यह साफ है कि इस मामले की जांच NIA करेगी और जम्मू कश्मीर पुलिस समेत अन्य एजेंसी NIA का सहयोग करेंगी।

पहलगाम हमले की जांच करेगी NIA

जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मुलाकात कर सभी सबूत जुटाने में लगी हुई है। एनआईए की विशेष टीमों ने आतंकी हमले में जीवित बचे पर्यटकों से भी संपर्क करना शुरू कर दी है। वहीं, मानव रहित विमानों (यूएवी) और ड्रोन जैसे उपकरणों से लैस जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल इलाके में तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। टीमों ने प्रत्यक्षदर्शियों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। इस जांच में उन्हें बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में दक्षिण और उत्तरी कश्मीर में कुछ मुठभेड़ें हुई हैं। शुक्रवार को बांदीपुरा जिले में लश्कर के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया।

गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस आतंकी हमले की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंप दी है। अधिकारियों ने बताया कि “उन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त कम से कम दो स्थानीय आतंकवादियों से मदद मिली थी। जिसकी वजह से इस तरह के हमले को अंजाम दिया गया।

 

 

 

Scroll to Top