Bomb threat at Thiruvananthapuram : तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की जांच शुरू

Thiruvananthapuram airport bomb threat News : तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार, 27 अप्रेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई मेल के जरिए दी गई है। हवाई अड्डे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के एक बयान के मुताबिक, पूरे हवाई अड्डे पर बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। सभी टर्मिनलों की गहन जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बता दें कि एक दिन पहले राज्य की राजधानी के विभिन्न होटलों में बम की धमकियां भी मिली थी। जिसके बाद शनिवार, 27 अप्रेल को बम निरोधक और डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस टीमों ने इसी तरह के धमकी भरे ईमेल के बाद कई होटलों में निरीक्षण किया। हालांकि कोई विस्फोटक नहीं मिला। जिसके बाद अधिकारियों ने घमकियों को झूठा करार दिया है।

पहले होटलों को भी दी गई थी धमकी

कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि “तिरुवनंतपुरम के मध्य में स्थित हिल्टन होटल सहित सभी प्रभावित होटलों में निरीक्षण के बाद कोई भी संदिग्ध चीजें नहीं मिली है। हम धमकी भरे ई मेल के बाद घटना की जांच कर रहे थे।” ई मेल के जरिए दी गई धमकियों में जिला कलेक्ट्रेट, राजस्व प्रभागीय कार्यालयों और केरल उच्च न्यायालय सहित प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया है। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद किसी भी तरह के खतरे को नकार दिया है।”

 

Scroll to Top