Pahalgam Attack : ओवैसी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा “ISIS जैसा ही है पाकिस्तान…”

Pahalgam Attack News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुछ पाकिस्तानी नेता लगातार बयान दे रहे हैं। वह भारत को परमाणु बम से युद्ध की धमकी दे रहे हैं। इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना आईएसआईएस से सीधे तौर पर कर दी। साथ ही ओवैसी ने धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों पर करारा हमला बोला है।

“ISIS जैसा ही है पाकिस्तान”

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या करने से पहले उनका धर्म पूछा। उन्होंने कहा कि “आप किस धर्म की बात कर रहे हैं? यह करतूत दिखाती है कि आप आईएसआईएस के माइंडसेट के हो।” ओवैसी ने कहा, “पाकिस्तान भारत से आधे घंटे नहीं, बल्कि आधी सदी पीछे हैं। भारत का सैन्य बजट भी पाकिस्तान से बहुत ज्यादा है। पाकिस्तानी नेताओं को भारत को परमाणु युद्ध की धमकी नहीं देनी चाहिए। उन्हें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि निर्दोश लोगों को मारेंगे तो कोई भी चुप नहीं रहेगा।”

परमाणु बम की गीदड़भभकी पर ओवैसी भड़के

असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नम सेठी द्वारा भारत को परमाणु हमले की धमकी दिए जाने के बाद आया है। नजम सेठी ने गीदड़ धमकी देते हुए कहा कि “पाकिस्तान भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है। अगर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध कुछ दिन चलता है तो भारत पाकिस्तान पर हावी नहीं हो पाएगा। लेकिन अगर युद्ध लंबा चलता रहा तो पाकिस्तान भारत के सामने टिक नहीं पाएगा। फिर ऐसे में पाकिस्तान भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है। फिलहाल भारत काफी डरा हुआ है। उन्हें मालूम है कि यह पागल है, कहीं सच में ऐसा कर ना दें। हम युद्ध से नहीं डरते हैं।”

 

Scroll to Top