Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भारत में बैन, पहलगाम हमले के बाद केंद्र का जबरदस्त एक्शन

Pahalgam Terror Attack News : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत एक के बाद एक अहम और चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। सरकार ने सिंधु जल समझौता को स्थगित कर दिया है। साथ ही पाकिस्तानी वीजा को रद्द करने और हाई कमीशन में कर्मचारियों को कम कर दिया है। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया लगातार भारत के बारे में अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है। जिसको देखते हुए भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी मीडिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन कर दिया है। इसके बाद कोई भी पाकिस्तानी मीडिया चैनल भारत में शो नहीं कर रहा है।

भारत का पाकिस्तान पर जबरदस्त एक्शन

भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल को भी भारत में ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स प्लेटफॉर्म पर अब शो नहीं कर रहे हैं। यह कदम एक बड़े राजनीतिक और राजनयिक कदम के तहत उठाया जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को इस कदम के जरिए साफ कर दिया है कि विदेशी प्रचार, दुष्प्रचार और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिर चाहे वो किसी भी मंच से हो।

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने डिजिटल कार्रवाई के साथ-साथ अपने-अपने उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या भी घटाने का निर्णय लिया है। दोनों देशों ने आपसी सहमती के साथ 1 मई तक अपने उच्चायोगों के स्टाफ को 55 से घटाकर 30 कर देने का फैसला किया है। फिलहाल दोनों देशों के बीच संवाद सीमित स्तर पर सीमित है।

पहलगाम में निर्दोष लोगों की मौत

22 अप्रेल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति को और सख्त कर दिया है। साथ ही पूरे विश्व को यह भी साफ कर दिया है कि अब सिर्फ सैन्य मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि सूचना के क्षेत्र में भी भारत किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं बरतने वाला है। मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभाव आज की दुनिया में अत्यधिक है। पाकिस्तान सोशल मीडिया को भारत के खिलाफ के हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा था। जिसके बाद भारत ने  डिजिटल ब्लैकआउट का फैसला लिया।

 

Scroll to Top