Pahalgam Attack : कांग्रेस ने पीएम मोदी को दिखाया ‘गायब’….भाजपा हुई गुस्से से लाल, कहा “कांग्रेस का प्रो-पाकिस्तान चेहरा”

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ पूरा देश एक साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ है। वहीं इस बीच कांग्रेस जैसी राजनीतिक पार्टी ने इस संवेदनशील मुद्दे को भी अपना राजनीति से जोड़ लिया है। हमले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस पार्टी का GAYAB पोस्टर

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पीएम मोदी से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा “जिम्मेदारी के समय GAYAB।” कांग्रेस पार्टी के इस पोस्टर पर भाजपा ने काफी नाराजगी जाहिर की है।

“सर तन से जुदा” वाली सोच

BJP नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पोस्ट पर रीट्वीट कर लिखा कि “कांग्रेस “सर तन से जुदा” कल्पना के प्रयोग से कोई संदेह नहीं छोड़ती है। यह महज़ एक राजनीतिक बयान नहीं है; यह मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाकर की जाने वाली एक भद्दी भभकी है और प्रधानमंत्री के खिलाफ परोक्ष रूप से उकसावा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है।”

अमित मालवीय ने आगे लिखा कि “राहुल गांधी ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री के प्रति हिंसा को भड़काया भी है और उचित भी ठहराया है। फिर भी कांग्रेस कभी सफल नहीं होगी, क्योंकि प्रधानमंत्री को लाखों भारतीयों का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त है। इसके विपरीत, कहावत के अनुसार, अगर किसी की गर्दन काटी गई है, तो वह कांग्रेस है – जो अब दिशाहीन होकर बहते हुए, बिना सिर वाले हाइड्रा में बदल गई है।”

अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना

वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ”.कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है, कि पाकिस्तान के बोल बोलना जरूरी है?’ वे पाकिस्तान का समर्थन क्यों कर रहे हैं? क्या उन्हें भारतीयों का खून-खराबा देखकर गुस्सा नहीं आता?उनके नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सैफुद्दीन सोज़ हमसे कहते हैं कि जब पाकिस्तान कहता है कि वह हमले में शामिल नहीं है, तो हम उसकी बात सुनें और पाकिस्तान में पानी का प्रवाह न रोकें, कांग्रेस किसके साथ खड़ी है? भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। अभी कुछ ही समय बीता है और कांग्रेस ने भारत पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है और पाकिस्तान समर्थक कांग्रेस का चेहरा फिर से बेनकाब हो गया है। कांग्रेस नेता हर तरह के बयान दे रहे हैं और पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा है।”

 

 

Scroll to Top