Pahalgam Terror Attack : आतंकियों पर प्रहार का ब्लूप्रिंट तैयार…पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षा विशेषज्ञ का बड़ा खुलासा

Pahalgam Terror Attack News : पहलगाम आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव गहराता जा रहा है। आतंकी हमले के बाद से भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकियों को खात्मा किया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक के बाद एक सख्त कदम उठा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार एक्शन मोड में है। पीएम मोदी खुद पल-पल की खबरों पर डिटेल्स ले रहे हैं।

कैबिनेट सुरक्षा कमेटी की बैठक कल

बुधवार को सरकार बड़े प्लान के साथ मंथन करने जा रही है। कल 30 अप्रैल को चार बड़ी बैठकें होने जा रही है। इन बैठकों में सरकार कई बड़े फैसले पाकिस्तान के खिलाफ ले सकती है। बुधवार सुबह 11 बजे सबसे पहले कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इस बीच रक्षा विशेषज्ञ (रि.) मेजर गौरव आर्य ने जनतंत्र टीवी से खास बातचीत की है।

मेजर गौरव आर्य का बड़ा खुलासा

रक्षा विशेषज्ञ (रि.) मेजर गौरव आर्य ने जनतंत्र टीवी से खास बातचीत के दौरान पहलगाम हमले की निंदा की। साथ ही उन्होंने कल 30 अप्रैल को कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक के बारे में कई जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि “जब हम कोई फैसला लेते है तो सबसे पहले CDS सरकार को प्लान की जानकारी देते है। उसके बाद सरकार प्लान को चुनती है, फिर उस पर काम किया जाता है।”

उन्होंने कहा कि “ऐसा पहली बार हुआ जब इतनी जल्दी-जल्दी बैठकें हो रही हैं। कल का दिन बड़ा हेवी डे है और ऐसा दिन है निर्णायक दिन कल होगा, कल के बाद तेवर क्लीयर हो जाएंगे क्या होगा। कभी भी सेना का एक्शन बताया नहीं जाता है। सब बहुत सिक्रेट रखा जाता है।”

पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला पर्यटकों पर हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

 

 

Scroll to Top